घबराहट होने पर क्या पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 09:43

घबराहट और बैचेनी से परेशान? पोषक तत्वों से भरे ये 5 फूड करेंगे आपकी समस्या दूर और बनाएंगे आपको फ्रेश

अगर आप सोच रहे हैं कि चिंता को कम करने में हॉटडॉग याल बर्गर आपकी मदद करेंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको ऐसे फूड्स खाने होंगे, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो भले ही फिर ये आपको पसंद न भी हों।


घबराहट और बैचेनी से परेशान?
क्या आप कई बार या फिर बार-बार कुछ मौकों पर बहुत ज्यादा तनाव ले लेते हैं? क्या तनावग्रस्त होने पर आप अपनी चिंताओं को कम करने के लिए धूम्रपान या फिर शराब का सहारा लेते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा खाना खाना शुरू कर देते हैं? भले ही शराब और धूम्रपान आपकी चिंता को न कम कर सकें लेकिन फूड्स कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि चिंता को कम करने में हॉटडॉग याल बर्गर आपकी मदद करेंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको ऐसे फूड्स खाने होंगे, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो भले ही फिर ये आपको पसंद न भी हों। आइए जानते हैं कौन से फूड्स आपकी घबराहट को कम कर सकते हैं और हेल्दी भी हैं।

4-नट्स का सेवन करें
नट्स की बात होती है तो ज्यादातर ब्राजील नट्स समझ लेते हैं, जो महंगे होते हैं लेकिन आपको बता दें कि अखरोट और बादाम जैसे आपके ड्राई फ्रूट में भी ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, प्रोटीन और सबसे महत्वपूर्ण मैग्नीशियम होता है, जो शरीर के न्यूरोट्रांसमीटर को बनाए रखने और मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

1-बेरीज
एंग्जाइटी या चिंता होने पर आपको मीठा खाने की लालसा होने लगती है, जिसके खाते ही आप कुछ देर बाद खुद को थका हुआ महसूस करने लगते हैं। इसलिए आपको ऐसी कोई भी लालसा होने पर बेरी का विकल्प चुनना चाहिए, जो न सिर्फ विटामिन सी से भरी होती है बल्कि इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी तनाव से क्षतिग्रस्त होने वाली कोशिकाओं को भी बचाते हैं। आप तनाव की स्थिति में ब्लू, ब्लैक, स्ट्रॉबेरी और अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं, जो आपको आराम पहुंचाते हैं।

3-चॉकलेट
अगर आप सोचते हैं की मीठा खाने से आपके शरीर को आराम पहुंचता है तो आप गलत है क्योंकि शुगर हमारी नसों को आराम देने से ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसलिए, किसी भी चॉकलेट को उठाकर मुंह में डाल लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपको हमेशा डार्क चॉकलेट ही खानी चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। डार्क चॉकलेट में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो कि एंटीऑक्सिडेंट बनाने का काम करते हैं और आपकी चिंता को शांत करते हैं।

2-चाय पिएं
इसमें कोई दो राय नहीं कि जब लोग दबाव या फिर तनाव की स्थिति में होते हैं तो वह शराब या फिर मीठे पेय पदार्थ का सेवन करने लगते हैं। लेकिन क्या ये वाकई में मदद करती है। नहीं ये सिर्फ आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इन दोनों हानिकारक ड्रिंक का एक ही विकल्प है और वो है चाय। लैवेंडर, कैमोमाइल, ग्रीन टी जैसी जड़ी-बूटियों में ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी नसों में आराम पहुंचाते हैं। इन चाय के अतिरिक्त लाभ भी हैं, जैसे अच्छी नींद और डिटॉक्सीफिकिशेन। इसलिए ये हर्बल चाय आपको जल्दी से जल्दी संतुष्ट करने में मदद करती है।

5-विटामिन सी
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विटामिन सी आपकी चिंता को कम करने वाला एक अच्छा विटामिन है और आपको अपनी डाइट में संतरा, नीबू और अंगूर जैसे फलों को शामिल करना चाहिए, जो तंत्रिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इन फलों के अलावा, अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी, सलाद पत्ता और अजमोद शामिल करना भी चिंता को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info